Khelorajasthan

हरियाणा को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, बनाए जाएंगे ये फोरलेन हाईवे मिल गई मंजूरी, जानें 

 
 
बनाए जाएंगे ये फोरलेन हाईवे मिल गई मंजूरी

Haryana News: हरियाणा ने डबवाली (सिरसा) से पानीपत तक लगभग 300 किलोमीटर लंबा चार लेन का राजमार्ग बनाने का निर्णय लिया है। इस राजमार्ग के निर्माण से न केवल वाहनों की आवाजाही में सुविधा होगी, बल्कि वाहन चालकों को भी लाभ होगा। इसके अलावा, जिन किसानों की जमीन परियोजना के तहत अधिग्रहित की जाएगी, उन्हें सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाएगा।

केंद्र सरकार ने भी इस परियोजना को मंजूरी दे दी है और 80 लाख रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को भी अनुमति दे दी है। यह राजमार्ग राज्य के पूर्वी और पश्चिमी भागों को जोड़ने में मदद करेगा और साथ ही सात राष्ट्रीय राजमार्गों को भी जोड़ेगा। इस परियोजना से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और भारी वाहनों का दबाव कम होगा। इसके अलावा, यह राजमार्ग राज्य के 14 प्रमुख शहरों को जोड़ेगा।

हरियाणा के इन जिलों और गांवों की जमीन होगी अधिग्रहण, इस रेलवे लाइन को किया जाएगा फोरलेन

राजमार्ग से गुजरने वाले प्रमुख क्षेत्रों में सिवाह, सुताना, थर्मल, ऊंटला, नारा, असंध, नगूरां, उचाना, लितानी, उकलाना, सनियाना, भूना, रतिया, हांसपुर, सरदूलगढ़, रोड़ी, कालावाली और डबवाली शामिल हैं। फतेहाबाद जिले में यह राजमार्ग पंजाब सीमा से रतिया, भूना और सनियाना होते हुए पानीपत तक पहुंचेगा।

यह परियोजना हरियाणा के उद्योगपतियों, विशेषकर पानीपत के कपास व्यापारियों के लिए भी फायदेमंद होगी, क्योंकि इससे कपास लाने का रास्ता आसान हो जाएगा।