Khelorajasthan

मौसम विभाग ने हरियाणा के इन जिलों में किया हाई अलर्ट जारी, इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश 

हरियाणा में जल्द आएगी मानसून की लहर हर दिन हरियाणा के मौसम में बदलाव हो रहा कभी बादल छा जाते हैं तो काभी तेज आंधी तूफान चलने लग जाता हैं इस करके मौसम विभाग ने एक रिपोर्ट के जरिए हरियाणा के कई जिलों में अलर्ट भी जारी कर दिया हैं 
 
मौसम विभाग ने हरियाणा के इन जिलों में किया हाई अलर्ट जारी, इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश 

Haryana Weather Update : हरियाणा में जल्द आएगी मानसून की लहर हर दिन हरियाणा के मौसम में बदलाव हो रहा कभी बादल छा जाते हैं तो काभी तेज आंधी तूफान चलने लग जाता हैं इस करके मौसम विभाग ने एक रिपोर्ट के जरिए हरियाणा के कई जिलों में अलर्ट भी जारी कर दिया हैं 

मौसम विभाग ने बताया की 22 से 25 जून तक तेज बारिश होने की आशंका हैं मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में 28 जून तक मानसून पहुंच जाएगा, जिससे आने वाले दिनों में अच्छी बरसात होने की और ज्यादा उम्मीद बढ़ गई है. इस प्रकार देखा जाए तो हरियाणा में मानसून के प्रवेश में केवल एक सप्ताह बाकी है. अबकी बार मानसूनी हवाएं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों तरफ से आ रही हैं. 

जब भी इन दोनों दिशाओं से नमी भरी हवाएं टकराती हैं तो भारी बरसात देखने को मिलती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ द्वारा 22 से 25 जून तक बरसात का पूर्वानुमान जारी किया गया है.22 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार (50– 75%) व अन्य सभी जिलों में (75– 100%) बारिश की संभावना.
23 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बारिश के आसार.
24 जून को पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर (50– 75%) व अन्य सभी जिलों में (25– 50%) बारिश की संभावना. 25 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में फिर से बारिश की संभावना.