Khelorajasthan

हरियाणा में आज रात को तेज तूफानी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने इन जिलों में किया हाई अलर्ट जारी 

हरियाणा में मानसून ने तबाही मचा दी है। आज सुबह से ही जिलों में तेज बारिश हो रहीं हैं। जोरदार बारिश के कारण नागरिकों को बहुत परेशानी हो रहीं हैं। सड़कों पर पानी भर चुका हैं। आम नागरिकों को बारिश की वजह से बहुत परेशानी हो रहीं हैं क्योंकि बारिश के बाद सब्जियों के दाम आसमान को छू रहे हैं।
 
हरियाणा में आज रात को तेज तूफानी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने इन जिलों में किया हाई अलर्ट जारी

Haryana Weather Update : हरियाणा में मानसून ने तबाही मचा दी है। आज सुबह से ही जिलों में तेज बारिश हो रहीं हैं। जोरदार बारिश के कारण नागरिकों को बहुत परेशानी हो रहीं हैं। सड़कों पर पानी भर चुका हैं। आम नागरिकों को बारिश की वजह से बहुत परेशानी हो रहीं हैं क्योंकि बारिश के बाद सब्जियों के दाम आसमान को छू रहे हैं।

आपकों बता दे की मौसम विभाग ने आज रात को भी तेज तूफ़ानी बारिश की चेतावनी दी हैं। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में आज हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. 

मौसम विभाग के अनुसार 16 जुलाई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ की उत्तरी सीमा सूरतगढ़, भिवानी, अलीगढ़, बांदा, डाल्टागंज, दीघा होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है. इससे बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं हरियाणा में प्रवेश कर रही हैं, जिससे मौसम में बदलाव हो रहा है. वर्ष 2025 में अब तक प्रदेश में औसतन 154.5 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि में 112.8 मिमी बारिश होती है. 

इस हिसाब से अबकी बार 37% अधिक वर्षा हो चुकी है.मौसम विभाग के अनुसार, 15 जुलाई को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल, कैथल, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, जींद और कैथल में बारिश के आसार हैं.16 जुलाई को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, करनाल, कैथल, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद और कैथल में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है.