हरियाणा में मौसम ने ली करवट, मौसम विभाग का इन 5 जिलों में बरसात का अलर्ट, फटाफट जानें अपना वेदर

Haryana News: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मौसम मिलाजुला बना हुआ है। कभी चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ता है, तो कभी बारिश और तूफान के साथ मौसम करवट लेता नजर आता है। विभाग की ओर से दी गई ताजा जानकारी के अनुसार रविवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। राज्य के पांच जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन तूफान की कोई आशंका नहीं है।
आज इन जिलों में बारिश की संभावना
विभाग की ओर से दी गई ताजा जानकारी के अनुसार आज पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश होने की संभावना है। विभाग ने 23 अप्रैल तक का मौसम पूर्वानुमान साझा किया है, जिसके तहत आज 20 अप्रैल को छोड़कर कल 21 से 23 अप्रैल के बीच मौसम शुष्क रहेगा। इस अवधि के दौरान कहीं भी बारिश की उम्मीद नहीं है। इस बीच, 23 अप्रैल तक तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
GOOD NEWS: हरियाणा में इस महीने दौड़ेगी देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन, फटाफट जानें कब मिलेगा लाभ
कल राज्य में ऐसा रहा मौसम
शुक्रवार को राज्य में अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य के करीब दर्ज किया गया। हिसार 40.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। अंबाला में 35.4 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 42.5, करनाल में 34, नारनौल में 41, रोहतक में 40, भिवानी में 41.1, सिरसा में 42, चरखी दादरी में 39.8, फरीदाबाद में 37.1, गुरुग्राम में 37.1, झज्जर में 38.9 और महेंद्रगढ़ में 40.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जाएगा.
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। सबसे ज्यादा गिरावट करनाल में दर्ज की गई। यहां तापमान 3 डिग्री गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस हो गया।