Khelorajasthan

हरियाणा में इन जिलों के बारिश के कारण बिगड़े हालत, आज भी मौसम विभाग ने तूफ़ानी बारिश का किया अलर्ट जारी 

हरियाणा में मौसम विभाग के द्वारा डी हुई जानकारी से इन जिलों में जोरदार बारिश हुई हैं। हरियाणा के 10 जिलों में हल्की बारिश हुई हैं। आज सुबह से ही हरियाणा में काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का कहना हैं की आज भी तेज बारिश होने वाली जिसके चलते हरियाणा मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया हैं। 
 
हरियाणा में इन जिलों के बारिश के कारण बिगड़े हालत, आज भी मौसम विभाग ने तूफ़ानी बारिश का किया अलर्ट जारी

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम विभाग के द्वारा डी हुई जानकारी से इन जिलों में जोरदार बारिश हुई हैं। हरियाणा के 10 जिलों में हल्की बारिश हुई हैं। आज सुबह से ही हरियाणा में काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का कहना हैं की आज भी तेज बारिश होने वाली जिसके चलते हरियाणा मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया हैं। 

हरियाणा के सिरसा, हिसार,फतेहबाद और रोहतक जैसे जिलों में सुबह के समय हल्की बारिश भी देखने को मिली हैं। प्रदेश में मानसून छाया हुआ है। हरियाणा के 10 जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है तो बाकी जिलों में ज्यादा वर्षा दर्ज की गई। अभी तक 32 प्रतिशत अधिक वर्षा का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। महेंद्रगढ़ जिले में सबसे ज्यादा वर्षा हुई है। 

यहां समान्य से 171 प्रतिशत अिधक वर्षा हो चुकी है। वर्षा का यह आंकड़ा एक जून से 8 जुलाई तक का है। आने वाले दिनों में यह वर्षा का आंकड़ा बढ़ सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने इस मानसून सीजन में पहले ही सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना जताई थी। मानसून के सीजन में बुधवार को भी प्रदेश के नौ जिलों में तेज वर्षा हुई। 

हिसार के अलावा जींद, झज्जर, कैथल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल पानीपत, फतेहाबाद, फरीदाबाद और रोहतक में वर्षा हुई।पानीपत में तेज वर्षा होने से जलभराव हो गया। वहीं, 10 जुलाई को भी प्रदेश के 16 जिलों में वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। मानसून के 25 जून के आसपास छाने के बाद तेजी से वर्षा हो रही है। प्रदेश के अंबाला (-24), फरीदाबाद (-39), जींद (-34), कैथल (-35), करनाल (-2), पलवल (-8), पंचकूला (-44), पानीपत (-32), सिरसा (-6), सोनीपत (-19) में वर्षा कम हुई है। इसके अलावा सबसे ज्यादा वर्षा महेंद्रगढ़ (171) में वर्षा हुई। कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी, झज्जर, नूंह व रेवाड़ी में सामान्य से काफी ज्यादा वर्षा हुई है।