Khelorajasthan

हरियाणा के कर्मचारियों को नए कैलेंडर ने दी राहत, अब सालभर में मिलेंगी इतनी छुट्टियां, जानें लिस्ट 

 
 
 अब सालभर में मिलेंगी इतनी छुट्टियां

Haryana Holidays 2025: हरियाणा के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 के लिए सरकारी छुट्टियों का (Holiday Calendar 2025 Haryana) जारी कर दिया है। इस नए कैलेंडर के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों को इस साल कुल 56 मिलेंगी।

इसके अलावा हर शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के रूप में छुट्टी रहेगी। अगर कुल छुट्टियों की बात करें तो सालभर में लगभग 160 से ज्यादा छुट्टियां मिलने वाली हैं। यह खबर खासतौर पर सरकारी दफ्तरों, स्कूल-कॉलेज और अन्य शासकीय विभागों के लिए बेहद अहम है। 

इस साल के लिए प्रदेश सरकार ने सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस कर्मचारियों को कुल 56 सार्वजनिक छुट्टियां मिलेगी। जबकि हर शनिवार और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। कैलेंडर में 104 वीकेंड और 56 गजटेड छुट्टियों को मिलाया जाए तो सालभर में 160 से ज्यादा छुट्टियां होगी।

Haryana की छुट्टियों के लिए बता दें कि गजटेड छुट्टियां हरियाणा के सभी सरकारी दफ्तरों, शिक्षण संस्थानों और संबंधित विभागों में लागू होगीं। इनमें गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती जैसे राष्ट्रीय पर्व और प्रमुख धार्मिक त्योहार जैसे होली, दीपावली, ईद, दशहरा आदि शामिल किए गए हैं।