राजस्थान में एक बार फिर से मंडराया कोरोना का खतरा लगातार बढ़ते जा रहें हैं केस
![राजस्थान में एक बार फिर से मंडराया कोरोना का खतरा लगातार बढ़ते जा रहें हैं केस](https://khelorajasthan.com/static/c1e/client/106882/uploaded/0e0b2a67c5208d5645cab8f06559a9be.jpg)
Rajasthan News : शहर में एक बार फिर सोमवार को पहला पॉजिटिव आया रोगी तेलीवाड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं दूसरा मांडल क्षेत्र में रहने वाला 43 साल का व्यक्ति है। जो एक दिन पहले ही मुंबई से शहर पहुंचा था। इसके बाद शहर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 35 पहुंच गया है।जानकारी अनुसार पहला व्यक्ति दिल्ली से 21 अप्रैल को अपनी पत्नी से मिलने आया था। चिकित्सा विभाग की टीम ने 23 अप्रैल को इसके सैंपल लिए थे। जो पॉजिटिव पाया गया। इस दौरान व्यक्ति करीब 9 लोगों से संपर्क में आया।
उन सभी को क्वारैंटाइन करने की तैयारी की जा रही है। वहीं दूसरा मुंबई से एक दिन पहले ही भीलवाड़ा पहुंचा था।सात दिन पहले आए थे चार पॉजिटिव एमजी हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती चार रोगियों की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है। अब इनको स्टेप डाउन वार्ड में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद चारों मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इन चारों रोगियों को 21 अप्रैल शाम को भर्ती कराया था।
इनमें नई दिल्ली से लौटे युवक, युवती और जवाहर नगर के दंपती हैं। अब एमजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में एक मरीज पॉजिटिव बचा है।इस आइसोलेशन वार्ड में एक साथ अधिकतम 17 पॉजिटिव मरीज भर्ती रहे हैं। अब तक मिले 34 पॉजिटिव मरीजों में से 26 ठीक होकर घर जा चुके हैं। चार की दो रिपोर्ट निगेटिव हो चुकी हैं। दो की मौत हो चुकी, एक जयपुर में भर्ती है।
वहीं एक नया केस सामने आया है।भीलवाड़ा सहित 19 कर्फ्यू वाले क्षेत्रों काे छाेड़ बाकी जगह दुकान खुल सकेंगी भीलवाड़ा शहर सहित कर्फ्यू वाले 19 कस्बाें व गांवाें के अलावा बाकी ग्रामीण एरिया में अब दुकानें खाेली जा सकेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 25 अप्रैल से लाॅकडाउन में कुछ छूट दी है, लेकिन जिले में धारा 144 लागू हाेने से भीलवाड़ा शहर और जिले के 19 कर्फ्यू वाले एरिया में छूट नहीं दी जाएगी। कलेक्टर राजेंद्र भट्ट ने आदेश जारी किया कि कर्फ्यू वाले एरिया के अलावा जिले के अन्य शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानों का संचालन किया जा सकेगा।