हरियाणा के बस यात्रियों को सैनी सरकार ने दी बड़ी सौगात, इस जिले में दौड़ेगी 200 इलेक्ट्रिक बसें, ये होंगे रूट

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) कई गांवों से शहर तक के रूटों पर 200 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी कर रहा है।
साथ ही, यात्रियों की सुविधा के लिए सिटी बसों के 11 रूटों पर 310 क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे। इस कार्य पर 60 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इसके बाद ग्रेटर नोएडा के आसपास की 35 से ज्यादा सोसायटियों में रहने वाले 3 लाख लोगों को फायदा मिलने वाला है।
इतने गांवों को होगा फायदा
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में 50 सिटी बसें चल रही हैं, लेकिन ये बसें सभी गांवों से जुड़ी नहीं हैं। करीब 30 गांवों के लोग भी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, सिटी बसें शुरू होने से लोगों के समय और पैसे की बचत होगी। सिटी बस में न्यूनतम किराया केवल 10 रुपये है, लेकिन ऑटो का किराया लगभग 25 रुपये है।
आम जनता को राहत
जानकारी के अनुसार कुछ रूटों पर बसें पहले से ही चल रही हैं। इनसे पर्याप्त लोग लाभान्वित नहीं हो रहे हैं। लोगों को निजी कार या ऑटो का सहारा लेना पड़ता है। इसके अलावा ऑटो मालिक मनमाना किराया भी वसूलते हैं। अब सिटी बसें शुरू होने से गांवों और शहरों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
एफएमडीए के मुख्य अभियंता रमेश बागड़ी ने कहा कि जिले में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।
शुरुआत में सेक्टर-37 से सेक्टर-59 तक निर्माण कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में चल रही सिटी बसों को गुरुग्राम भेजा जाएगा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद के बल्लभगढ़ बस स्टैंड से मंझावली गांव, पाली गांव, तिंगन और बदरपुर बॉर्डर, अरुवा गांव, बाघपुर गांव और बदरपुर बॉर्डर। इसके अलावा बदरपुर बॉर्डर से धतीर, बसंतपुर, अमृता अस्पताल और मंझावली गांव होते हुए बाईपास बॉल, बस स्टैंड से बदरपुर बॉर्डर तक बसें चलेंगी।