Khelorajasthan

Delhi- NCR के इन 2 दिनों में होगी झमाझम बरसात, लोगों को जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, जानें मौसम पूर्वानुमान

 
 
लोगों को जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

Haryana News: राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में आज रात तापमान दिन के स्तर पर ही रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 9 अप्रैल के लिए गर्म रात की चेतावनी जारी की है। इसका मतलब है कि राजधानी में आज दिन और रात बेहद गर्म रहने वाली है। इस दौरान गर्म हवाएं भी लोगों को परेशान करेंगी।

हरियाणा के इन विद्यार्थियों की हुई मौज, अब अपने ही जिले में दे सकेंगे डिस्टेंस कोर्स की परीक्षा

2 दिन भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज गाजियाबाद, गुरुग्राम समेत राजधानी दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा कि कल से मौसम बदलेगा और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

10 और 11 अप्रैल को भी बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इसके बाद 12 से 15 अप्रैल तक दिल्ली एनसीआर में गर्मी नहीं पड़ेगी।

पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंच जाएगा

भारत के मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. आर.के. जेनामणि ने बताया कि 9 अप्रैल को राजधानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। नोएडा और गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और गुरुग्राम में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीनों स्थानों पर न्यूनतम तापमान 23 डिग्री से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।