Khelorajasthan

इन 8 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली का तोहफा, सीएम शर्मा ने कर दिया एलान 

वित्त विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। आज ही सरकार ने एक नवंबर को राजकीय अवकाश के आदेश जारी किए थे। इससे पूर्व सरकार ने दिवाली को देखते हुए कर्मचारयों के महंगाई भत्ते, बोनस देने के आदेश भी किए थे। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ एवं राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सिंह नरूका ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। 
 
इन 8 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली का तोहफा, सीएम शर्मा ने कर दिया एलान

Rajasthan News : वित्त विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। आज ही सरकार ने एक नवंबर को राजकीय अवकाश के आदेश जारी किए थे। इससे पूर्व सरकार ने दिवाली को देखते हुए कर्मचारयों के महंगाई भत्ते, बोनस देने के आदेश भी किए थे। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ एवं राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सिंह नरूका ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। 

उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठन लगातार इसकी मांग कर रहे थे।गौरतलब है भाजपा शासित उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की सरकार एक नवंबर कोदिवाली अवकाश घोषित कर चुकी हैं। राजस्थान में भी कर्मचारी संगठन एक नवंबर को अवकाश घोषित करने की मांग कर रहे थे। कर्मचारी संगठनों ने 24 अक्तूबर को मुख्य सचिव सुधांश पंत को ज्ञापन भी सौंपा है। 31 अक्तूबर को दीपावली है। 2 अक्तूबर को गोवर्धन और तीन को भैया दूज के चलते सार्वजनिक अवकाश घोषित था। इनके बीच में एक नवंबर को वर्किंग-डे आ रहा था। 

ऐसे में कर्मचारियों की मांग थी कि एक नवंबर को सैंडविच-डे (2 छुट्टियों के बीच का कार्य दिवस) के मौके पर भी अवकाश घोषित किया जाए। विधानसभा सचिवालय ने की छुट्टी की घोषणा प्रदेश में विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को ही एक नवंबर की छुट्टी की घोषणा कर दी थी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश पर प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिए थे।