यूपी में नहीं बनेगा अब ये एक्सप्रेसवे, सीएम योगी की बैठक में हो गया फैंसला

Up News : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के प्रस्ताव पर हेरिटेज सिटी के तहत बनने वाले 6.7 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे का निर्माण नहीं होगा। इसके बजाय मंत्रालय द्वारा बनाए जा रहे 14 किमी लंबे मार्ग के दोनों ओर हेरिटेज सिटी विकसित होगी। इस बदलाव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई ब्रज विकास परिषद की बैठक में स्वीकृति मिली। मथुरा जिले में यमुना प्राधिकरण की हेरिटेज सिटी परियोजना में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की वजह से बड़ा बदलाव हो गया है।
हेरिटेज सिटी परियोजना के तहत बनने वाले 6.7 किमी लंबे एक्सप्रेस वे का निर्माण अब नहीं होगा। हेरिटेज सिटी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा बनाए जा रहे 14 किमी लंबे मार्ग के दोनों ओर विकसित होगा। इसकी निर्माण लागत भी मंत्रालय वहन करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंगलवार को हुई ब्रज विकास परिषद की बैठक में इस बदलाव को स्वीकृति दे दी गई । हालांकि हेरिटेज सिटी परियोजना के क्षेत्रफल में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन लेटआउट बदला जाएगा। हेरिटेज सिटी परियोजना की डीपीआर तैयार करने वाली एजेंसी सीबीआरई को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।