हरियाणा के इस रूट को लगेंगे चार चांद, 122 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण, जानें पूरी डिटेल

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी है। बताया जा रहा है कि मंझावली पुल मार्च से खोल दिया जाएगा। इसके शुरू होने से फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच यात्रा आसान हो जाएगी और घंटों ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा।
ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद तक यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए 24 किलोमीटर लंबी यह परियोजना चल रही है। इस परियोजना के फलस्वरूप मंझावली गांव में यमुना नदी पर 630 मीटर लंबे पुल का निर्माण पूरा हो गया है।
1 करोड़ सरकारी कर्मचारियों को लग गया मोटा झटका! हो गया यह ऐलान, जानें
इस पुल का निर्माण 122 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
पुल को फरीदाबाद से जोड़ने के लिए 20 किलोमीटर लंबी सड़क तथा उत्तर प्रदेश की सीमा में 04 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। अब पुल को चौड़ा करने का काम चल रहा है। इस पुल का निर्माण 122 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
इसके अलावा मंझावली और चिरसी में बाईपास सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा, नोएडा में अट्टा के पास से नोएडा-ग्रेटर नोएडा से गुजरने वाले यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने का काम चल रहा है।
मार्च तक पूरा हो जाएगा काम
अधिकारियों का दावा है कि यह कार्य भी मार्च तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद वाहन चालकों को यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि मार्च में पुल के चालू होने के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। साथ ही दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में यातायात का दबाव कम हो जाएगा। इससे लोगों को ट्रैफिक जाम से बचने में मदद मिलेगी।