Khelorajasthan

यमुना नदी में बनाए जाएंगे तीन नए बांध, खर्च होंगे 95 करोड़

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को राहत की खबर दी हैं। दरसल राजस्थान सरकार राज्य की जनता को यमुना नदी का पानी दिलाने के लिए 95 करोड़ खर्च करने वाली हैं। एक तरफ जहां विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पांच माह में तैयार करने की समय सीमा तय कर दी गई है। 

 
 
यमुना नदी में बनाए जाएंगे तीन नए बांध, खर्च होंगे 95 करोड़

Rajasthan Good News : राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को राहत की खबर दी हैं। दरसल राजस्थान सरकार राज्य की जनता को यमुना नदी का पानी दिलाने के लिए 95 करोड़ खर्च करने वाली हैं। एक तरफ जहां विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पांच माह में तैयार करने की समय सीमा तय कर दी गई है। 

आप बता दे की दूसरी ओर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बनाए जा रहे तीन प्रमुख बांधों के लिए भी 95 करोड़ रुपए (हिस्सा राशि) स्वीकृत कर दिए हैं। ताकि, यमुना पानी से जुड़े काम में किसी भी स्तर पर देरी नहीं हो। यमुना नदी जलग्रहण क्षेत्र में रेणुकाजी (हिमाचल प्रदेश) और लखवार बांध (उत्तराखण्ड) का निर्माण किया जा रहा है। नदी में ज्यादा पानी आने पर बांध में पानी रोका जाएगा और इसी पानी को जरूरत के अनुसार राज्यों में सप्लाई के लिए छोड़ा जाएगा। प्रदेश को अपने हिस्से का पानी पूरे वर्ष उपलब्ध होने की संभावना बढ़ेगी। यमुना अपर रिवर बेसिन में राजस्थान के अलावा उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली शामिल हैं।