Tina Dabi Marksheet: इंटरनेट पर वायरल हुई IAS टीना डाबी की मार्कशीट, जानें कितने अंक
Khelo Rajsthan; Jaipur: Tina Dabi Marksheet: राजस्थान के जैसलमेर की कलेक्टर टीना डाबी आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। कभी उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं तो कभी अपने किए को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन, इस बार टीना डाबी की यूपीएससी मार्कशीट (टीना डाबी मार्कशीट) वायरल हो रही है, जिसे लेकर एक बार फिर वह सुर्खियों में आ गई हैं।
दरअसल में टीना डाबी आईएएस ऑफिसर बनीं 2015 में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में टॉप किया था। इसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली दीना डाबी ने 2015 बैच के सेकेंड टॉपर अतहर आमिर से 2018 में शादी की थी. हालांकि ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली, साल 2021 में दोनों ने एक-दूसरे को तलाक दे दिया। 20 अप्रैल, 2022 को टीना डाबी ने आईएएस प्रदीप गावंडे से दूसरी बार जयपुर में शादी की। उनकी दूसरी शादी को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। वर्तमान में आईएएस टीना डाबी जैसलमेर की कलेक्टर हैं।
टीना डाबी की वायरल मार्कशीट
अब टीना डाबी की मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। टीना डाबी ने यूपीएससी परीक्षा में 52.49 फीसदी अंक हासिल किए थे। निबंध लेखन में उन्होंने 250 में से 145 अंक, जीएस फर्स्ट में 119 अंक, जीएस सेकेंड में 84 अंक, जीएस थर्ड और फोर्थ में 111 और 110 अंक, पॉलिटिकल साइंस फर्स्ट में 128 अंक और सेकेंड में 171 अंक हासिल किए। उन्होंने इंटरव्यू में 275 में से 195 अंक हासिल किए थे। हालांकि, यह दावा नहीं किया जा सकता कि दीना डाबी की यह मार्कशीट असली है या फर्जी।
