Khelorajasthan

आज इन राज्यों में होगी तुफानी बारिश, यहां जानें आपके शहर का मौसम

देश में चारो तरफ से मानसून छाया हुआ हैं। जिसके चलते हर दिन बारिश हो रहीं हैं, लगातार बारिश होने से नागरिकों को बहुत परेशानी हो रही हैं। सड़को पर तीन से चार फुट तक पानी भर चुका है। 
 
आज इन राज्यों में होगी तुफानी बारिश, यहां जानें आपके शहर का मौसम

India Weather Update : देश में चारो तरफ से मानसून छाया हुआ हैं। जिसके चलते हर दिन बारिश हो रहीं हैं, लगातार बारिश होने से नागरिकों को बहुत परेशानी हो रही हैं। सड़को पर तीन से चार फुट तक पानी भर चुका है। 

मौसम विभाग ने आज भी तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान देश के लगभग हर हिस्से में बारिश हुई है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, केरल, तटीय कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, असम में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) दर्ज की गई है। तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात क्षेत्र, पंजाब, गोवा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में अलग-अलग स्थानों पर भी 7-11 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।हिमाचल प्रदेश में बुधवार और बृहस्पतिवार को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी हुआ है। 20 जुलाई तक मौसम खराब बना रह सकता है। मंगलवार शाम तक प्रदेश में 199 सड़कें, 68 बिजली ट्रांसफार्मर और 171 जल आपूर्ति योजनाएं ठप रहीं। 

आपदा की मार झेल रहा जिला मंडी सबसे अधिक प्रभावित है। चंबा के 50 गांवों में बिजली सप्लाई बंद हो गई है। कुल्लू में भूस्खलन से 35 सड़कें बंद होने से आवाजाही ठप है। मंगलवार को राजधानी शिमला में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। कांगड़ा में बादल छाए रहे। मैदानी जिलों में उमस भरी गर्मी से लोगों के खूब पसीने छूट रहे हैं।झारखंड की राजधानी रांची समेत प्रदेश के 10 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के कारण 19 जिलों में आकस्मिक बाढ़ को लेकर बुधवार शाम 5:30 बजे तक के लिए चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, खूंटी, देवघर, गिरिडीह, जामतारा, बोकारो, धनबाद और दुमका शामिल हैं। 

आईएमडी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले क्षेत्रों में एक अवदाब बना हुआ है, जो धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर की तरफ बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से राज्य में जोरदार बारिश हो रही है।