Khelorajasthan

Toll Tax: नया टोल सिस्टम, अब जितनी दूरी, उतना ही टोल, जानिए 

Highway Expressway: देशभर के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। भारत सरकार जल्द ही नई टोल पॉलिसी लागू करने जा रही है, जिसमें अब वाहन चालकों से उतना ही टोल वसूला जाएगा जितनी उन्होंने दूरी तय की है।
 
Toll Tax

Toll Tax: देशभर के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। भारत सरकार जल्द ही नई टोल पॉलिसी लागू करने जा रही है, जिसमें अब वाहन चालकों से उतना ही टोल वसूला जाएगा जितनी उन्होंने दूरी तय की है।

यानी पे ऐज़ यू गो सिस्टम के तहत अब टोल की रकम आपकी यात्रा की लंबाई के आधार पर तय होगी। इसके तहत सभी टूल बूथों पर फास्ट टैग और कैमरे लगाए जाएंगे, जिनसे टोल वसूला जाएगा। कैमरा लाइसेंस प्लेट चेक करेगा, जबकि फास्ट टैग टोल के पैसे वसूलेगा।

सबसे बड़ी बात यह है कि टोल किलोमीटर की यात्रा के हिसाब से वसूला जाएगा। टोल के पैसे सीधे बैंक खाते से भी निकाले जा सकेंगे। नई टोल पॉलिसी मौजूदा व्यवस्था के मुकाबले किफायती और सुविधाजनक होगी। इससे रोजाना की झंझटों और लंबी कतारों से बचा जा सकेगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 की अप्रैल-फरवरी अवधि के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल के जरिए उच्च राजस्व एकत्र करने वाले राज्यों की सूची में यूपी सबसे ऊपर है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया था कि सरकार ने फरवरी 2025 तक उत्तर प्रदेश से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों से सबसे अधिक 7,060 करोड़ रुपये टोल एकत्र किए हैं, इसके बाद राजस्थान से 5,967.13 करोड़ रुपये और महाराष्ट्र से 5,115.38 करोड़ रुपये वसूले गए हैं।

गडकरी ने उस समय कहा था कि सरकार ‘पास’ (टोल) प्रणाली के विवरण पर काम कर रही है। इसके कार्यान्वयन का वित्तीय प्रभाव केवल तभी निर्धारित किया जा सकता है जब ‘पास’ प्रणाली के विवरण को अंतिम रूप दिया जाए।