Khelorajasthan

Kal ka Mousam: कल राजस्थान में रहेगा आंधी तूफान का मौसम, जानिए पूरे उत्तर भारत में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

हरियाणा में इस समय भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में प्री-मानसून की बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है
 
Kal ka Mousam: कल राजस्थान में रहेगा आंधी तूफान का मौसम, जानिए पूरे उत्तर भारत में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Kal Ka Mousam : हरियाणा में इस समय भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में प्री-मानसून की बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है

छाए रहेंगे बादल 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 18 जून तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं और बादल छाए रहेंगे।

मौसम वैज्ञानिकों ने दी जानकारी 

मौसम वैज्ञानिकों ने अच्छी खबर देते हुए बताया कि 19 जून से प्रदेश में प्री-मानसून हवाएं चलने की संभावना के चलते मौसम में फिर से बदलाव होने की संभावना है, जिससे वातावरण अनुकूल रहेगा। तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।