Khelorajasthan

Trip: बदलते मौसम के साथ घूमने का प्लान बना रहे हो तो? इस जगह को ना छोड़े

 
Trip:

khelorajasthan, Trip: मानसून में पहाड़ों की खूबसूरती और बढ़ जाती है। बारिश की बूंदों के बाद जब चीड़ के पेड़ चमकने लगते हैं, पहाड़ियां हरी हो जाती हैं और सड़कों के बीच बादल छा जाते हैं, तो घूमने का अनुभव यादगार बन जाता है। अगर आप अगस्त में किसी शांत पहाड़ी जगह पर जाना चाहते हैं, तो उत्तराखंड का डिज्जी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यहां आपको मसूरी और नैनीताल की तरह कम भीड़ देखने को मिलती है और नेचर के करीब समय बिताने को मिलता है।

Tiger Falls की खूबसूरती
 

चकराता पहुंचने के बाद टाइगर फॉल्स को अपनी लिस्ट में ज़रूर शामिल करें। घने जंगलों के बीच मौजूद यह झरना मानसून में खास आकर्षण बन जाता है। बारिश से आस-पास की हरियाली बढ़ जाती है, जबकि झरने का बहता पानी पूरे माहौल को खूबसूरत बना देता है। यहां पहुंचने के रास्ते में आपको पहाड़ी माहौल और जंगल भी पसंद आएंगे।

कनासर में मिलेगी शांति
 

कनासर उन लोगों के लिए सबसे अच्छी जगह है जिन्हें नेचर और शांति पसंद है। यह इलाका अपने घने चीड़ के जंगलों के लिए जाना जाता है। ऊंचे पेड़ों के बीच घूमने से आपको शहर की भीड़-भाड़ से काफी दूर होने का एहसास होगा। अगस्त में बारिश के बाद मौसम ठंडा और हरा-भरा हो जाता है। यह जगह नेचर वॉक और फोटोग्राफी के लिए भी अच्छी है।

देवबन से पहाड़ों का नज़ारा
 

चकराता ट्रिप में देवबन को भी शामिल किया जा सकता है। यह ऊंचाई वाला इलाका अपने जंगलों और शानदार पहाड़ों के नज़ारों के लिए जाना जाता है। मौसम साफ होने पर दूर-दूर तक पहाड़ दिख सकते हैं। मानसून में बादलों की आवाजाही से नज़ारा अलग ही दिख सकता है। हालांकि, बारिश के दौरान सड़कों और मौसम की हालत का पता लगाना ज़रूरी है।

चिलमिरी नेक पर शाम बिताएं
 

अगर आपको किसी शांत जगह पर बैठकर पहाड़ देखना पसंद है, तो चिलमिरी नेक जाएं। यह चकराता की सबसे ऊंची जगहों में से एक है और यहां से आसपास की पहाड़ियों के खूबसूरत नज़ारे दिखते हैं। साफ मौसम में सनराइज़ और सनसेट के नज़ारे भी बहुत अच्छे लग सकते हैं।