Khelorajasthan

हरियाणा में सक्रिय होंगे 2 नए पश्चिमी विक्षोभ, इस दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें 

 
 
इस दिन बदलेगा मौसम का मिजाज

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम बदल गया है। राज्य में ठंड फिर से शुरू हो गई है। रात से ही तेज हवाएं चल रही हैं। रात के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है। राज्य में पांच दिनों तक 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। दिन में सूरज चमकता रहेगा। रात के तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

9 से 12 मार्च के बीच आएंगे 2 पश्चिमी विक्षोभ बता दें कि 28 फरवरी को हरियाणा के कई हिस्सों में ओलावृष्टि और पहाड़ों पर लगातार ताजा बर्फबारी ने अचानक ठंड बढ़ा दी है।

हरियाणा के इन 3 जिलों की आपस में बेहतर होगी कनेक्टिविटी,1380 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा एक और हाईवे

मौसम विज्ञानियों के अनुसार 9 मार्च और 24 मार्च को एक के बाद एक दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में क्षेत्र में मौसम में हल्का बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

उत्तरी पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की उम्मीद है। मार्च के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर कम हो जाएगा। होली के बाद आपको गर्मी का एहसास होने लगेगा।

यूपी वासियों को मिली एक और बड़ी सौगात, करोड़ो की लागत यहां बनेगा नया एक्सप्रेस-वे, इन शहरों को मिलेगा लाभ

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को अगले 3 से 4 दिनों तक सिंचाई न करने की सलाह दी है, क्योंकि तेज हवाएं पकी फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। साथ ही किसानों से गेहूं की फसल पर लगातार नजर रखने और नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्रों के कृषि विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही उचित कदम उठाने को कहा गया है।