Two Wheelers Toll Tax: क्या अब दोपहिया वाहनों का भी टोल टैक्स कटेगा? नितिन गडकरी ने किया क्लियर

Two Wheelers Toll Tax : दोपहिया वाहनों वालों के लिए परेशानी की खबर आई हैं। इंटनेट पर एक जूठी अफवा फैलाई जा रहीं हैं दोपहिया वाहनों पर भी अब टोल देना होगा। दोपहिया वाहन यात्री इस खबर को सुनकर चिंतित हो गए हैं।
नितिन गडकरी ने बताया हैं की अभी के समय दोपहिया वाहनों के लिए टोल पर छूट पूरी तरह जारी रहेगी। सनसनी पैदा करने के लिए सत्यता की जांच किए बिना भ्रामक खबरें फैलाना स्वस्थ पत्रकारिता की निशानी नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।वहीं, इन खबरों को लेकर NHAI ने भी एक्स हैंडल पर बयान जारी किया है। NHAI ने कहा, "मीडिया के कुछ हिस्सों में ऐसी खबरें आई हैं कि भारत सरकार दोपहिया वाहनों पर यूजर फीस लगाने की योजना बना रही है।
एनएचएआई यह स्पष्ट करना चाहता है कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। दोपहिया वाहनों के लिए टोल शुल्क लगाने की कोई योजना नहीं है। वायरल हो रही खबरों में दावा किया जा रहा था कि NHAI 15 जुलाई, 2025 से सभी नेशनल हाईवे पर दोपहिया वाहनों से टोल वसूलने की योजना बना रही है। बता दें कि अब तक दोपहिया वाहनों को नेशनल हाईवे पर टोल मुक्त रखा गया है।