केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने लगातार तीसरी बार बीजेपी को दिलाई जीत, देखों इनकी चुनाव रणनीति
Haryana News : केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी कर चुके हैं। राव इंद्रजीत सिंह हरियाणा में भाजपा के दिग्गज नेता हैं। वह छठी बार संसद के सदस्य बने हैं। इस चुनाव में भाजपा की जीत में उनका अहम योगदान रहा है। पढ़िए राव इंद्रजीत सिंह का राजनीतिक सफर हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है।
भाजपा की इस जीत में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का अहम योगदान है। हरियाणा के दिग्गज नेता गुरुग्राम से सांसद और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर छठी बार संसद पहुंचे हैं। उन्होंने लगातार 5 बार सांसद बनने का रिकॉर्ड भी बनाया है। राव इंद्रजीत सिंह मोदी मंत्रिमंडल में लगातार तीसरी बार मंत्री भी बने हैं।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का जन्म 11 फरवरी 1950 को हरियाणा के रेवाड़ी में हुआ था। वह हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्व. राव बिरेंद्र सिंह के बेटे हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए एलएलबी की डिग्री ली है। कांग्रेस से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले राव इंद्रजीत सिंह भूपेंद्र हुड्डा से अनबन होने की वजह से 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे।