Khelorajasthan

 UP के इन शहर को मिली 100 नई रोडवेज बसों की सौगात, यात्रियों को मिलेगा लाभ

 
Agra News:

Agra News: राज्य सरकार ने बजट में नई बसें खरीदने के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है. इससे आगरा परिवहन निगम को करीब 100 नई बसें मिलने की उम्मीद है। इससे यात्रियों को फायदा होगा.

वर्तमान में, निगम के बेड़े में लगभग 536 बसें हैं, जिनमें मथुरा की बसें भी शामिल हैं। कई रूटों पर कम संख्या से यात्रियों को परेशानी होती है। साथ ही टीटीजेड के कारण 15 साल पुरानी बसों को हटाया जा रहा है। इससे बसों की संख्या कम हो रही है। अब बजट से नई बसों की उम्मीद है।

  क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में एक हजार नई बसें खरीदी जाएंगी। आगरा सर्किट के लिए 135 बसें उपलब्ध कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्हें 100 बसें मिलने की उम्मीद है. इससे यात्रियों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण यात्रा उपलब्ध हो सकेगी।