Highway Expressway News: यूपी सरकार 1023 करोड़ की लागत से सफर को देगी नई रफ्तार, इस मार्ग को किया जाएगा 12 मीटर चौड़ा

Highway Expressway News: पूर्वांचल के लाखों लोगों को अब यातायात में बड़ी राहत मिलने जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग 328A यानी नंदौर-खलीलाबाद-न्यौरी मार्ग को 7 मीटर से बढ़ाकर 12 मीटर चौड़ा करने की योजना का डीपीआर तैयार कर लिया गया है। यह परियोजना अब केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार कर रही है। प्रस्तावित लागत करीब ₹1,023 करोड़ आंकी गई है। Highway Expressway
दो बड़े बाईपास बनाने का प्रस्ताव भी डीपीआर में शामिल
सड़क के चौड़ीकरण से बखिरा, बघौली, खलीलाबाद, धनघटा समेत कई जंक्शनों का विकास भी संभव हो सकेगा। इन क्षेत्रों में स्थानीय व्यापार को भी नई गति मिलेगी, जिससे आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।ट्रैफिक जाम से बचने के लिए खलीलाबाद और रामनगर में दो बड़े बाईपास बनाने का प्रस्ताव भी डीपीआर में शामिल किया गया है। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी बाईपास बनाने पर विचार किया जा रहा है, हालांकि वहां अभी सहमति की प्रक्रिया चल रही है। Nandaur-Khalilabad-Nyori road
इन लोगों को मिलेगा लाभ
इस हाईवे के निर्माण से संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, सिद्धार्थ नगर और बस्ती के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। 62 किलोमीटर लंबा हाईवे 12 मीटर चौड़ा होगा, जिससे एक ही समय में कई वाहन एक-दूसरे के पास से सुरक्षित गुजर सकेंगे। इससे यात्रा का समय कम होगा और यातायात सुरक्षित और सुगम होगा। National Highway 328A
भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया
अभी हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है, लेकिन पुल, पुलिया और ढांचे को चार लेन के हिसाब से बनाया जाएगा। इससे भविष्य में जब यह हाईवे चार लेन में तब्दील होगा, तो कोई बड़ी तकनीकी बाधा नहीं आएगी। इस परियोजना के लिए कई स्थानों पर भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता होगी। इसके लिए संबंधित विभाग जल्द ही गजट नोटिफिकेशन जारी करेगा। गजट जारी होने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया और परियोजना क्रियान्वयन की दिशा स्पष्ट हो जाएगी। New Expressway