Khelorajasthan

UP News: उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा आबादी वाले जिले, जानिए किसका है नंबर वन?

उत्तर प्रदेश (UP) भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है, जो न केवल राजनीति में बल्कि सांस्कृतिक और भौगोलिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं, जो इसे देश का सबसे अधिक जिलों वाला राज्य बनाता है।
 
UP News

UP News: उत्तर प्रदेश (UP) भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है, जो न केवल राजनीति में बल्कि सांस्कृतिक और भौगोलिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं, जो इसे देश का सबसे अधिक जिलों वाला राज्य बनाता है।

सबसे पहले बात करते हैं क्षेत्रफल की। ​​इस मामले में राज्य का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है। जो कुल 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला है। वहीं सोनभद्र दूसरे नंबर पर रहा। यहां इसका क्षेत्रफल 6788 वर्ग किलोमीटर है। क्षेत्रफल के लिहाज से हरदोई जिला तीसरे नंबर पर है।

दूसरी तरफ अगर यूपी में सबसे ज्यादा आबादी वाले जिले की बात करें तो इसमें पहले स्थान पर प्रयागराज है। जिसे संगमनगरी के नाम से भी जाना जाता है। यह वही शहर है, जहां इस साल भव्य महाकुंभ का आयोजन किया गया था। यूपी के प्रयागराज की जनसंख्या पर गौर करें तो 2011 की जनगणना के अनुसार प्रयागराज की कुल जनसंख्या 59 लाख 54 हजार 391 दर्ज की गई थी। 2001-2011 के दशक में यहां की जनसंख्या वृद्धि दर 20.6 प्रतिशत रही।

अगर यूपी में दूसरे सबसे ज्यादा आबादी वाले जिले की बात करें तो वह मुरादाबाद है। जिसे पीतलनगर के नाम से भी जाना जाता है। 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की जनसंख्या 47 लाख 72 हजार दर्ज की गई थी। अगर यहां जनसंख्या घनत्व की बात करें तो यह आंकड़ा 1283 है और लिंगानुपात 906 है।