Khelorajasthan

UP Weather News: यूपी में हो गया गर्मी का आगमन! देखिए आज आज का मौसम 

उत्तर प्रदेश में अब धीरे-धीरे गर्मी ने अपनी दस्तक दे दी है। दिन में सूर्य की तपिश महसूस होने लगी है, जबकि रात के समय हल्की ठंड का अनुभव हो रहा है। इस बदलते मौसम के साथ ही लोगों ने गर्म कपड़े पहनना छोड़ दिया है, लेकिन रात में अचानक मौसम का मिजाज बदल जाता है, जिससे हल्की ठंड का एहसास होता है।मौसम विभाग के अनुसार, आगामी एक सप्ताह में यूपी में बारिश की संभावना न के बराबर है। हालांकि, प्रदेश में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है।
 
UP Weather News

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में अब धीरे-धीरे गर्मी ने अपनी दस्तक दे दी है। दिन में सूर्य की तपिश महसूस होने लगी है, जबकि रात के समय हल्की ठंड का अनुभव हो रहा है। इस बदलते मौसम के साथ ही लोगों ने गर्म कपड़े पहनना छोड़ दिया है, लेकिन रात में अचानक मौसम का मिजाज बदल जाता है, जिससे हल्की ठंड का एहसास होता है।मौसम विभाग के अनुसार, आगामी एक सप्ताह में यूपी में बारिश की संभावना न के बराबर है। हालांकि, प्रदेश में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है।

अब अगर राज्य में तापमान की बात करें तो न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बुलंदशहर और नजीबाबाद में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बांदा में न्यूनतम तापमान 11.1°C, बरेली में 12.5°C, अयोध्या में 13°C, मेरठ में 14°C और मुरादाबाद में 14.5°C दर्ज किया गया। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16°C और अधिकतम 30.8°C दर्ज किया गया।

 वहीं, मुजफ्फरनगर में सबसे अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, मेरठ में 26 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में 31.2 डिग्री सेल्सियस, बस्ती में 31 डिग्री सेल्सियस, गाजीपुर में 31.5 डिग्री सेल्सियस, बहराइच में 31.6 डिग्री सेल्सियस और चुरुक में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले ग्रीन जोन में रहे। ऐसे में लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, झांसी, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज और मथुरा में दिन में मौसम साफ रहेगा। यूपी में 3 और 4 मार्च को किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। इस दौरान दिन पूरी तरह साफ रहेगा। 

उत्तर प्रदेश में 5 मार्च को भी मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दोनों दिशाओं में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। यही नहीं, 6 मार्च को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है और दोनों दिशाओं में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 7 और 8 मार्च को भी राज्य में मौसम साफ रह सकता है।