Khelorajasthan

UP Weather: यूपी के इन इलाकों बारिश, आंधी तूफान को लेकर अलर्ट, मौसम विभाग ने जिलों के लिए भी जारी की चेतावनी

 
 
मौसम विभाग

UP Weather : होली के मौके पर उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिला। यूपी के पश्चिमी इलाकों में आज से 16 मार्च तक और पूर्वी इलाकों में 15 और 17 मार्च को बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। यूपी के अलावा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी 13 से 15 मार्च के बीच ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में भी 13-16 मार्च के बीच बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच, उत्तराखंड में भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है।

हरियाणा में आज से शुरू हुई सरसों की सरकारी खरीद शुरू! जानें किसान भाइयों को कितना मिलेगा भाव?

14 मार्च को होली पर उत्तर-पश्चिम भारत में बादल छाए रहेंगे तथा कई स्थानों पर बारिश होगी। इस बीच, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। गुजरात में 13 मार्च, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 13 और 14 मार्च, ओडिशा में 13-17 मार्च, झारखंड में 14-17 मार्च तथा पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय क्षेत्रों में 15-17 मार्च को लू की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वोत्तर भारत में भी मार्च तक बारिश का अलर्ट

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 से 15 मार्च के बीच बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। अरुणाचल प्रदेश में 13, 14, 16 और 17 मार्च को भारी बारिश होगी। मध्य असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 मार्च को ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

हरियाणा के सीएम ने की 24 बड़ी परियोजनाओं की घोषणा, इन जिलों करोड़ो खर्च के साथ होंगे ये विकास कार्य, जानें...

अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। इस बीच, मध्य भारत में भी दो दिनों में पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। अगले चार से पांच दिनों के बीच अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। अगले चार से पांच दिनों में दक्षिणी राज्यों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।