Highway News: उत्तर प्रदेश के स्टेट हाईवे होंगे 10 मीटर चौड़े, इन जिलों को मिलेगा सीधा फायदा

Highway News: उत्तर प्रदेश में सड़कों पर सफर सुहाना करने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। स्टेट हाईवे को कम से कम 10 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिससे ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इस परियोजना पर करीब ₹9,057 करोड़ खर्च होंगे और इससे लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी। UP highway News
सड़कों पर सफर होगा सुहाना
पीडब्ल्यूडी का मानना है कि इससे यातायात का दबाव कम होगा और दुर्घटनाओं को रोकने में भी मदद मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने इन राज्य राजमार्गों को चौड़ा करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। इनमें से अधिकांश राज्य राजमार्ग सात फीट चौड़े हैं, जिन्हें कम से कम दस फीट चौड़ा किया जाना चाहिए। PWD
9,057 करोड़ रुपये खर्च होंगे
भेजी गई सूची में हमीरपुर-राठ-गुरसहाय-झांसी मार्ग सबसे कम 3.75 मीटर चौड़ा है। इसे भी दस मीटर चौड़ा किया गया है। इन राज्य राजमार्गों को चौड़ा करने पर करीब 9,057 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विस्तारित किए जाने वाले राज्य राजमार्गों में सबसे ज्यादा सात राज्य राजमार्ग बदायूं में हैं। इसके अलावा, उन्नाव, बुलन्दशहर और बिजनौर में 5-5 राज्य राजमार्ग और बहराईच, जालौन, कानपुर नगर, लखनऊ और रायबरेली में 4-4 राज्य राजमार्गों को 10 मीटर चौड़ा किया गया है। UP New Expressway
यहाँ होगा 2-2 राज्यों राजमार्गों का विस्तार
आगरा, फिरोजाबाद, बांदा, सिद्धार्थनगर, गोंडा, देवरिया, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, हरदोई, सोनभद्र, अमरोहा और संभल में दो-दो राज्य मार्गों को विस्तार सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा, मेरठ, मिर्ज़ापुर, मोरादाबाद, सीतापुर, कौशांबी और वाराणसी में 3 राज्य राजमार्गों को चौड़ा किया गया। UP New highway
यहाँ 1-1 राज्य राजमार्ग का विस्तार होगा
अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, अम्बेडकर नगर, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, आज़मगढ़, हमीरपुर, शाहजहाँपुर, संत कबीर नगर, बलरामपुर, गोरखपुर, झाँसी, औरैया, कन्नौज, लखीमपुर खीरी, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर, भदोही, फ़तेहपुर, चौलिंदा और जौनपुर में एक-एक राज्य राजमार्ग का विस्तार किया जाएगा। UP New Link Expressway