Khelorajasthan

Vande Bharat: अब कटरा से श्रीनगर की यात्रा होगी मात्र 3 घंटे में, ये रहेगा पूरा टाइम टेबल, जानें..

 
 
jammu kashmir vande bharat

New Vande Bharat: जम्मू कश्मीर के कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत (Vande Bharat) को PM मोदी ने हरी झंडी दिखा दी हैं। शनिवार (9 जून) सुबह कटरा से श्रीनगर तक पहली वंदे भारत एक्सप्रेस रवाना होगी। जिससे 10 घंटे का सफर अब सिर्फ 3 घंटे में तय होगा। यह ट्रेन सुबह 8:10 बजे कटरा से चलकर 11:10 बजे श्रीनगर पहुंचेगी।

PM नरेंद्र मोदी ने किया शुभारंभ

PM नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक ट्रेन सेवा का शुभारंभ शुक्रवार को चिनाब आर्च ब्रिज और अंजी केबल स्टे ब्रिज के उद्घाटन के साथ किया था। इससे आम यात्रियों को समय की बचत होगी, आर्थिक बोझ कम होगा और बर्फबारी के दौरान संपर्क टूटा रहने की समस्या का समाधान भी मिलेगा। यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी और फिलहाल केवल बनिहाल में रुकेगी।

रुट पर फिलहाल 2 वंदेभारत ट्रेन

कटरा से श्रीनगर के बीच फिलहाल, दो वंदेभारत ट्रेन चलाई जा रही हैं। पहली ट्रेन (26401/26402) कटरा से सुबह 8:10 रवाना होगी और श्रीनगर स्टेशन सुबह 11:10 बजे पहुंचेगी। दोपहर 2 बजे श्रीनगर से इसकी वापसी होगी और शाम 5.05 बजे कटरा स्टेशन पहुंचेगी। मंगलवार को यह नहीं चलेगी।

कटरा से श्रीनगर के बीच दूसरी वंदेभारत ट्रेन (26403/26404) कटरा स्टेशन से दोपहर 2:55 बजे रवाना होगी और शाम 6 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। अगली सुबह 8 बजे यह श्रीनगर स्टेशन से वापस लौटेगी और सुबह 11:05 बजे कटरा स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन बुधवार को नहीं चलेगी। इन ट्रेनों में चेयर कार का किरया ₹715 और एक्जीक्यूटिव क्लास का ₹1320 निर्धारित किया गया है।

कटरा से श्रीनगर ट्रेन में टिकट दरें

चेयर कार: ₹715

एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1320