हरियाणा में वाहनों को अब मिलेगी नई रफ्तार, सभी सड़कें 6 महीने के अंदर होंगी चकाचक
Mar 20, 2025, 11:46 IST
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज घोषणा की कि अगले छह महीनों में हरियाणा राज्य की सभी सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने यह घोषणा आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा सड़क मरम्मत पर उठाए गए प्रश्न के उत्तर में की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले छह माह में राज्य में एक भी सड़क टूटी हुई नहीं मिलेगी। राज्य सरकार आम लोगों को सुविधाएं प्रदान करते हुए विकास को गति देने के लिए सभी सड़कों का नवीनीकरण करेगी।