Khelorajasthan

हरियाणा प्रदेश की इन 83 सड़कों पर अब सरपट दौड़ लगाएंगी गाड़ियां! 77 करोड़ रुपये के खर्चे में होगा कायाकल्प 

हरियाणा सरकार ने राज्य के 20 विधानसभा क्षेत्रों में 83 सड़कों की विशेष मरम्मत एवं उन्नयन के लिए 45 लाख रुपये से अधिक की राशि मंजूर की है। यह कदम राज्य के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस योजना के तहत सड़कों की कुल लंबाई 188 किलोमीटर से अधिक होगी, जिससे राज्य के कई क्षेत्रों में यातायात की स्थिति में सुधार होगा।
 
Haryana News

Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य के 20 विधानसभा क्षेत्रों में 83 सड़कों की विशेष मरम्मत एवं उन्नयन के लिए 45 लाख रुपये से अधिक की राशि मंजूर की है। यह कदम राज्य के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस योजना के तहत सड़कों की कुल लंबाई 188 किलोमीटर से अधिक होगी, जिससे राज्य के कई क्षेत्रों में यातायात की स्थिति में सुधार होगा।

कलानौर, महम, गढ़ी सापला किलोई, बादली, बेरी, इंद्री और मुलाना विधानसभा क्षेत्रों में 24.64 किलोमीटर लंबाई की 10 सड़कों के सुधार कार्यों के लिए 860 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा, पटौदी, पेहोवा, रानिया और सोहना विधानसभा क्षेत्रों में 9 सड़कों के लिए 897.18 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। फतेहाबाद जिले में टोहाना, रतिया और फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्रों में 9 सडक़ों के सुधार कार्यों के लिए 860.44 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई।

मुख्यमंत्री नायब सैनी की घोषणा के अनुसार कई स्थानों पर सड़कों का सुधार होगा और लोगों को सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। रादौर विधानसभा क्षेत्र में 26.92 किलोमीटर लम्बी 16 सड़कों की मरम्मत एवं सुधारीकरण के लिए 1048.76 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं, समालखा विधानसभा क्षेत्र में 26 किलोमीटर से अधिक लंबाई की 15 सड़कों के उन्नयन के लिए 1160.39 लाख रुपये स्वीकृत किए गए।

सिरसा सिरसा में 26.61 किलोमीटर लम्बी 14 सड़कों की मरम्मत के लिए 1438.80 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई। इसके अलावा, बरवाला विधानसभा क्षेत्र में 4 सड़कों के लिए एससीएसपी योजना के तहत 905.39 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिनकी कुल लंबाई 16.85 किलोमीटर होगी। उचाना विधानसभा क्षेत्र में 6 सडक़ों के उन्नयन के लिए 573.52 लाख रुपये तथा गुहला विधानसभा क्षेत्र में 4 सडक़ों के उन्नयन के लिए 484.07 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।