राज्य के 4 जिलों में अगले 3 घंटों में झमाझम बारिश और वज्रपात की चेतावनी, देखें मौसम का सटीक पूर्वानुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रांची ने झारखंड के 4 जिलों बोकारो, देवघर, रामगढ़ और सिमडेगा में अगले 1 से 3 घंटे के भीतर झमाझम बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। इस अलर्ट के साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
Jun 4, 2025, 16:14 IST
Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रांची ने झारखंड के 4 जिलों बोकारो, देवघर, रामगढ़ और सिमडेगा में अगले 1 से 3 घंटे के भीतर झमाझम बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। इस अलर्ट के साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम पूर्वानुमान अधिकारी ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि इन जिलों (बोकारो, देवघर, रामगढ़ और सिमडेगा) के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 30 से 40 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने तत्काल मौसम की चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले एक से तीन घंटे में बोकारो, देवघर, रामगढ़ और सिमडेगा जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। वज्रपात की भी संभावना है।
