Khelorajasthan

हरियाणा के इन 13 जिलों मौसम को लेकर अलर्ट, जानें कैसे रहेंगे आने वाले दिन

 
 
जानें कैसे रहेंगे आने वाले दिन

Haryana News: हरियाणा के लगभग सभी जिलों में भीषण गर्मी ने आम जनता को परेशान कर रखा है। दोपहर में सड़कें शांत रहती हैं। भीषण गर्मी में लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाजार भी सुनसान नजर आ रहे हैं। हालांकि सुबह और शाम को गर्मी से कुछ राहत मिलती है, लेकिन रात होते ही फिर से गर्मी का एहसास होने लगता है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। यह सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

रोहतक सबसे गर्म रहा

सोमवार को रोहतक जिले में सबसे अधिक 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरसा जिले में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने 22 अप्रैल को राज्य के 13 जिलों में हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया है। इनमें सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूह, झज्जर, रोहतक, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं। विभाग द्वारा पीला अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर हरियाणा के जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। राजस्थान से सटे जिलों में गर्मी बढ़ने की संभावना है।

जल्द होगा हरियाणा CET परीक्षा की तिथि का ऐलान, 15 दिन खुलेगा पोर्टल, जानें

4 दिन तक रहेगा गर्मी का असर

विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा। 22, 23, 24 अप्रैल को कुछ स्थानों पर लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है और इस दौरान तापमान में और वृद्धि हो सकती है। लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार और गुरुवार को राज्य के कई अन्य जिलों में भी लू चलने की संभावना है। 25 अप्रैल तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। बुधवार को राज्य के 15 जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा।

हरियाणा में दौड़ेगी देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन, फटाफट जानें कब मिलेगा आमजन को यात्रा का मौका

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव रहा। नारनौल में तापमान में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस कम होकर 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल जिले में तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।