Weather Alert: हरियाणा के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम, सिरसा, फतेहबाद समेत कई जिलों में मौसम विभाग के अलर्ट
Haryana News: सिरसा और फतेहाबाद समेत हरियाणा के कई जिलों में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में बदलाव देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार अगले 24 घंटों में फतेहाबाद, हिसार और सिरसा में कुछ स्थानों पर आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
राज्य के कई हिस्सों में किसानों की फसलें अब पक चुकी हैं। बाज़ारों में पर्याप्त अनाज पहुँच चुका है। किसानों की टेंशन भी बढ़ने वाली है। हालांकि हल्की बारिश से किसानों को राहत भी मिलेगी।
मौसम पूर्वानुमान:- हरियाणा राज्य में उत्तर-पश्चिमी अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा दिन में पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है।
हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 9 अप्रैल की रात से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इसके कारण 10 और 11 अप्रैल को राज्य के अधिकांश भागों में आंशिक बादल छाए रहने तथा हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे 12 और 11 अप्रैल को दिन के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।
