Khelorajasthan

दिल्ली में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी और बारिश से गिरेगा तापमान, अलर्ट जारी 

जून के आते ही राजधानी में सूरज का प्रकोप ठंडा दिख रहा है। कल दिल्ली में तेज हवाओं ने मौसम को सुहावना बनाए रखा। मई के तापमान से जून में तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 
 
Delhi NCR Weather

Delhi NCR Weather: जून के आते ही राजधानी में सूरज का प्रकोप ठंडा दिख रहा है। कल दिल्ली में तेज हवाओं ने मौसम को सुहावना बनाए रखा। मई के तापमान से जून में तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

राजधानी में आज बरसेंगे बादल 

मौसम वैज्ञानिकों ने आज तेज आंधी के साथ बदल बरसने की चेतावनी जारी करी है। आज मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 60 से 70 किलोमीटर तक तेज हवाएं चलने की संभावना है।  

दिल्ली का तापमान 

दिल्ली में आज के तापमान की बात करें तो यह 40 डिग्री से नीचे रहेगा। आज दिल्ली में तापमान 35 डिग्री के आसमान रहने का अनुमान है। दिल्ली में बारिश ने तापमान का स्तर गिराने में बड़ी भूमिका निभाई है। बात करें पिछले दिनों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान की तो यह 22.6 डिग्री था व बात करें अधिकतम तापमान की तो यह 36 डिग्री था।