Weather Update: मौसम दिखाएगा अपना रुद्र रूप, इन राज्यों में अगले 6 दिनों तक होगी भीषण बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather News: देश में मौसम तेजी से बदल रहा है। ठंड पूरी तरह से अलविदा कह चुकी है, लेकिन गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
9 मार्च से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम विभाग के अनुसार 9 मार्च यानी आज से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 मार्च से 15 मार्च तक भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
पंजाब: 12 से 14 मार्च तक बारिश हरियाणा: 13 और 14 मार्च को बारिश पश्चिमी उत्तर प्रदेश: 14 मार्च को बारिश दिल्ली-एनसीआर: 11 और 12 मार्च को 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं।
* अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम: भारी तूफान, बारिश और बिजली गिरने की आशंका।
* उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश: 8 मार्च और 11 मार्च को भारी बारिश
* अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह: भारी तूफान के साथ बारिश।
* तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक: 10 और 15 मार्च को बारिश की चेतावनी
बढ़ेगा तापमान, इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी मौसम विभाग ने कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। अगले चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
* महाराष्ट्र, मध्य और पूर्वी भारत: अगले 5 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा।
* तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, गुजरात: तापमान 35-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
* मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गंगा तटीय पश्चिम बंगाल: 30-35 डिग्री सेल्सियस।
* गुजरात: अगले 5 दिनों में तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा।
* गोवा और कोंकण: 9-1 मार्च तक भीषण गर्मी
दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
* अधिकतम तापमान: 28-30°C * न्यूनतम तापमान: 12-13°C 9-10 मार्च: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
* 11 मार्च: मौसम साफ, लेकिन हवा की गति 20-30 किमी प्रति घंटा।
संभावित प्रभाव और सावधानियां * तेज हवा और बारिश के कारण पेड़ गिरने और यातायात प्रभावित होने की संभावना है।
* बिजली गिरने की घटनाओं से बचने के लिए खुले स्थानों में जाने से बचें।
* गर्मी से बचने के लिए हल्के कपड़े पहनें और खूब पानी पिएं