Khelorajasthan

हरियाणा में नए सीएम बनते ही दिल्ली में कार्यों को मिला बढ़ावा 

मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्तियों पर चर्चा होने की संभावना है। वहीं कई भाजपा नेताओं ने बिप्लब देब से मुलाकात की।प्रदेश में सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दिल्ली की गतिविधियां बढ़ गई हैं। मुख्मयंत्री नायब सिंह सैनी के मंत्रिमंडल के गठन और विधानसभा स्पीकर व डिप्टी स्पीकर की नियुक्ति के बाद अब मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्तियां होनी हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में कई दौर की मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की
 
हरियाणा में नए सीएम बनते ही दिल्ली में कार्यों को मिला बढ़ावा

Haryana News : मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्तियों पर चर्चा होने की संभावना है। वहीं कई भाजपा नेताओं ने बिप्लब देब से मुलाकात की।प्रदेश में सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दिल्ली की गतिविधियां बढ़ गई हैं। मुख्मयंत्री नायब सिंह सैनी के मंत्रिमंडल के गठन और विधानसभा स्पीकर व डिप्टी स्पीकर की नियुक्ति के बाद अब मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्तियां होनी हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में कई दौर की मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की

 उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्ली में भाजपा सरकार के केंद्रीय मंत्रियों व आरएसएस नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इसी मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय में होने वाली नियुक्तियों पर चर्चा संभव है। दूसरी तरफ, हरियाणा के नव निर्वाचित भाजपा विधायकों ने भी दिल्ली में पार्टी के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ़ा, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, होडल के विधायक हरेन्द्र रामरतन, असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने हरियाणा भाजपा के सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब से नई दिल्ली में मुलाकात की। 

भाजपा की राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी भी बिप्लब कुमार देब से मिलीं। किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को मुख्यमंत्री नायब सैनी के मंत्रिमंडल में महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री बनाया गया है। दीपावली के त्योहर के उपलक्ष्य में अधिकतर मंत्री अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में हैं तथा कार्यकर्ताओं व जनता से मुलाकात कर रहे हैं। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के भतीजे वैभव खट्टर का आकस्मिक निधन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रोहतक अपने निवास पर पहुंचकर वैभव के परिजनों को सांत्वना दी और उनके दुख में शामिल हुए।

 मनोहर लाल हमेशा से अपने काम के प्रति समर्पित रहे हैं। पहले जब उनके परिवार में एक सदस्य का निधन हुआ था, उसके तुरंत बाद मनोहर लाल ने हरियाणा सरकार का कामकाज चालू रखा था। सोमवार शाम को दिल्ली लौटकर मनोहर लाल ने स्वच्छ दीवाली-शुभ दीवाली अभियान की शुरुआत की। करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने वैभव खट्टर के निधन पर शोक प्रकट किया।