Khelorajasthan

Yamuna Expressway: अब यमुना एक्सप्रेस-वे पर इतनी रफ्तार से दौड़ सकेंगे वाहन; स्पीड लिमिट मे बदलाव जारी; पढ़े 

 
Yamuna Expressway:

Yamuna Expressway: 15 फरवरी की रात से वाहन चालक यमुना एक्सप्रेस-वे पर अधिकतम 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजर सकेंगे. कोहरे की व्यापकता के कारण एक्सप्रेसवे पर अधिकतम गति सीमा दो महीने के लिए 75 किमी प्रति घंटे तक बढ़ा दी गई थी।

यह अवधि 15 फरवरी को समाप्त हो रही है. मौसम साफ होने पर अधिकतम गति सीमा में कटौती को आगे जारी नहीं रखने का निर्णय लिया गया है।

कोहरे में दुर्घटना की आशंका रहती है

यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति 100 किमी प्रति घंटा है, लेकिन सर्दियों के दौरान एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण वाहनों के टकराने की संभावना है।

15 दिसंबर से फरवरी तक स्पीड में कटौती

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यमुना प्राधिकरण हर साल 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक अधिकतम गति सीमा में कटौती करता है। हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 75 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 60 किमी प्रति घंटा है।

मौसम पूरी तरह साफ

दो महीने की अवधि 15 फरवरी को समाप्त होने वाली है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डाॅ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि मौसम पूरी तरह साफ हो गया है। अब कोहरे की उम्मीद नहीं है।

इसलिए गति सीमा में कटौती को आगे भी जारी नहीं रखने का निर्णय लिया गया है। 15 फरवरी के बाद एक्सप्रेसवे पर वाहन पहले की तरह अधिकतम गति से गुजर सकेंगे. अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों का नियमानुसार चालान किया जाएगा।