Khelorajasthan

ईस्टर्न पेरिफेरल को जोड़ेगा यमुना एक्सप्रेस-वे, 18 महीने में होगा पूरा, इस रूट के लोगों का समय और ईंधन बचेगा

 
Yamuna Expressway will connect Eastern Peripheral 

Yamuna Expressway will connect Eastern Peripheral नोएडा एयरपोर्ट से सफर करना अब होगा आसान. सरकार का छह साल पुराना प्रोजेक्ट पूरा हो गया है. ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे को यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए इंटरचेंज का इंतजार अब खत्म हो गया है। 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजे और आबादी को लेकर किसान कोर्ट चले गए थे। प्राधिकरण के प्रयास और प्रभावित किसानों को 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजे के बाद इंटरचेंज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। 123 करोड़ रुपये की लागत से यह इंटरचेंज करीब 18 महीने में पूरा हो जाएगा।

यातायात से राहत
  यमुना प्राधिकरण के सीईओ डाॅ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि चार इंटरचेंज होंगे, दो उतरने के लिए और दो चढ़ने के लिए। यह 60 मीटर और 30 मीटर की समानांतर सड़कों को भी जोड़ेगा। जिससे क्षेत्रवासियों को लाभ होगा। इससे सेक्टर भी एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएंगे। इससे ट्रैफिक की समस्या से भी राहत मिलेगी. इससे इस मार्ग पर जाने वाले लोगों का समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।

एक्सप्रेसवे के फायदे
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे हरियाणा में सोनीपत से पलवल तक है। लेकिन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का अभी तक यमुना एक्सप्रेस-वे से कोई लिंक नहीं है। इसके चलते आगरा से ईस्टर्न पेरीफेरी पर जाने वाले वाहन चालकों को 15 से 20 किमी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इस इंटरचेंज से आगरा से आने वाले लोगों को बागपत, गाजियाबाद, सोनीपत और फरीदाबाद तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

ईस्टर्न पेरिफेरल का शुभारंभ
प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने ग्राम जगनपुर अफजलपुर के पास ईस्टर्न पेरिफेरल पर उतार-चढ़ाव के लिए इंटरचेंज के कार्य का पूजा-अर्चना के साथ नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि इंटरचेंज से नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी।