Khelorajasthan

मार्केट धूम मचाने आ गई Yadea Kemper इलेक्ट्रिक बाइक, मिलेगे ये नए फीचर्स

 
Yadea Electric:

Yadea Electric: अब तेजी से बढ़ती पेट्रोल की कीमतों को देखते हुए भारत और अन्य देशों में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी का नतीजा है कि कई बड़ी कंपनियां स्कूटर के साथ-साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में बाइक भी पेश कर रही हैं। अब चीनी ई-स्कूटर निर्माता Yadea ने भी 2023 मिलान मोटरसाइकिल शो EICMA में अपनी Yadea Kemper इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पेश की है। जो अपने दमदार माइलेज से चर्चा में है। इसके अलावा इसके फीचर्स और लुक ने लोगों में इसे खरीदने की उत्सुकता बढ़ा दी है। आइए जानते हैं इसकी खासियतों के बारे में...

Yadea Kemper के इंजन की बात करें तो इसमें सेंट्रली माउंटेड 23kW मोटर है जो अधिकतम 40kW की पावर जेनरेट करती है। बाइक में 6.4kWh की क्षमता वाली 320V 20Ah LiFePO4 बैटरी भी है। इससे बाइक को 160 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। यह बाइक 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।

Yadea Kemper के फीचर्स की बात करें तो बाइक में 7 इंच का TFT कलर डिस्प्ले देखने को मिलेगा। यह बॉश एबीएस और ट्रैक्शन कंट्रोल और ब्रेम्बो ब्रेक जैसी सुरक्षा सुविधाओं के साथ भी आता है। इसमें KYB सस्पेंशन है. जबकि इस बाइक में एक बिल्ट-इन 1080p डैश कैम है जो राइडर को आवश्यक फुटेज को मेमोरी कार्ड में स्टोर करने की अनुमति देता है।

Yadea Kemper का चार्ज
Yadea Kemper केवल 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बैटरी को 80% तक चार्ज कर देता है।