Khelorajasthan

2023 Honda CB300R: Royal Enfield की हवा टाइट करने आ गया Honda CB 300R, नए लुक के साथ मिलेगे ये फीचर

 
2023 Honda CB300R:

2023 Honda CB300R: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) देश के दोपहिया बाजार में लगातार अपनी नई बाइक्स लॉन्च कर रही है। अब कंपनी ने अपनी अपडेटेड 2023 होंडा सीबी300आर (2023 Honda CB300) बाइक लॉन्च की है। इस बाइक को बेहद ही आकर्षक लुक में डिजाइन किया गया है और कंपनी ने इसमें बेहद दमदार इंजन लगाया है। स्थापित इंजन OBD2 अनुरूप और बेहतर ईंधन कुशल है।

कंपनी की बाइक के लुक की बात करें तो 2023 CB300R कंपनी की प्रीमियम बाइक CB1000R से काफी मिलती-जुलती है। इसमें आपको एक गोल एलईडी हेडलाइट्स, एक मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट सीटें और एक अपस्वेप्ट डबल बैरल एग्जॉस्ट दिखाई देता है। इस त्योहारी सीजन अगर आप भी इस बाइक को अपने साथ घर ले जाना चाहते हैं। तो इस रिपोर्ट में जानें इसके फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

2023 होंडा CB300R इंजन और पावरट्रेन

2023 होंडा सीबी300आर (2023 Honda CB300) बाइक में आपको सिंगल सिलेंडर 286 सीसी 4 स्ट्रोक इंजन मिलता है। इंजन लिक्विड-कूल्ड तकनीक पर आधारित है और अधिकतम 30.7 bhp की पावर के साथ-साथ 27.5 Nm का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें आपको स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इस बाइक के वजन की बात करें तो कंपनी इसका वजन 146 किलोग्राम बताती है।

इस बाइक में आपको 41mm USD फ्रंट फॉर्क्स और रियर में एक एडजस्टेबल मोनो-शॉक एब्जॉर्बर मिलता है। जो इसे बेहतर सस्पेंशन देता है। वहीं, बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें आपको डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ 296 मिमी फ्रंट डिस्क ब्रेक और 220 मिमी रियर डिस्क मिलती है।

2023 होंडा CB300R के फीचर्स और कीमत

कंपनी की यह बाइक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आपातकालीन स्टॉप सिग्नल और हजार्ड लाइट स्विच और ऑल-एलईडी लाइटिंग के साथ आती है। इसमें आपको पर्ल स्पार्टन रेड और मैट मैसिव ग्रे मैटेलिक कलर नाम से दो रंग देखने को मिलते हैं। बाजार में इस बाइक की कीमत की बात करें तो यह आपको 2.40 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर मिलेगी।