Bank Holiday: बैंक से जुड़े काम है तो फटाफट से निपटा लो! मार्च महीने में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद
Bank Holiday: अगर आपके पास बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो आपको जल्द ही उसे निपटा लेना चाहिए। मार्च 2024 में देशभर में बैंकों के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की जाएगी, जिससे बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बैनर तले यह हड़ताल की जा रही है, जिसमें बैंक कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
24 और 25 मार्च को होने वाली हड़ताल में बैंक कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे। 22 मार्च को महीने का चौथा शनिवार और 23 मार्च को रविवार की छुट्टी सहित बैंक कुल चार दिन बंद रह सकते हैं। ऐसी स्थिति में आम लोगों को बैंकिंग कार्य निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
बैंक कर्मचारियों का यह आंदोलन 28 फरवरी से शुरू होगा। सभी कर्मचारी काले बैज लगाकर काम करेंगे। इसके बाद 3 मार्च को हम दिल्ली में संसद भवन के सामने धरना देंगे और वित्त एवं वित्तीय सेवा विभाग को अपना ज्ञापन सौंपेंगे।
इसके बाद 7 मार्च को शाम 5:15 बजे देशव्यापी प्रदर्शन के बाद 11 मार्च को भी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इसके बाद 21 मार्च को एक रैली का भी आयोजन किया जाएगा। इस मुद्दे पर जानकारी देते हुए अखिल भारतीय बैंक अधिकारी समिति के संगठन सचिव राजेश पसरीजा ने कहा कि बैंक कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन बैंक प्रबंधन ने उनकी मांगों को नजरअंदाज किया है, इसलिए वे 24 और 25 तारीख को हड़ताल पर जाएंगे।
