जून 2025 में 13 दिन बैंक रहेंगे बंद! जानें पूरी लिस्ट

Bank Holiday June 2025: अगर आप जून 2025 में कोई बैंकिंग से जुड़ा काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जून महीने के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है, जिसके अनुसार इस महीने कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें राष्ट्रीय और धार्मिक छुट्टियों के साथ-साथ साप्ताहिक अवकाश (रविवार और शनिवार) भी शामिल हैं।
जून 2025 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद?
1 जून रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में
6 जून शुक्रवार ईद-उल-अधा (बकरीद) तिरुवनंतपुरम, कोच्चि
7 जून शनिवार बकरीद कई राज्य
8 जून रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में
11 जून बुधवार संत गुरु कबीर जयंती गंगटोक, शिमला
14 जून शनिवार दूसरा शनिवार पूरे भारत में
15 जून रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में
21 जून शनिवार वट पूर्णिमा मुंबई, बेलापुर
22 जून रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में
26 जून गुरुवार जम्मू-कश्मीर स्थापना दिवस जम्मू, श्रीनगर
28 जून शनिवार चौथा शनिवार पूरे भारत में
29 जून रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में
30 जून सोमवार रेमना नी आइजोल (मिजोरम)