Khelorajasthan

Best Selling 7 Seater Cars: सितंबर के महीने मे जमकर बिकी ये 7 सीटर कार, इनमे मिलेगी ये खासियत

 
Best Selling 7 Seater Cars:

Best Selling 7 Seater Cars: वैसे बाजार में हैचबैक सेगमेंट की कारें सबसे ज्यादा बिकती हैं। लेकिन 7-सीटों वाली कारें भी कम नहीं बिकतीं। 7-सीटर कार सेगमेंट में मारुति सुजुकी अर्टिगा काफी लोकप्रिय है। महिंद्रा स्कॉर्पियो भी लोकप्रिय है।
 

अगर आपका प्लान भी एक बेहतर 7-सीटर कार खरीदने का है। तो ये रिपोर्ट आपके लिए है. क्योंकि आज हम बात करेंगे पिछले महीने यानी सितंबर की टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कारों के बारे में इससे आपको अपने लिए बेहतर विकल्प चुनने में आसानी होगी।


- पिछले महीने सितंबर 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कारों की लिस्ट में मारुति सुजुकी अर्टिगा टॉप पर रही। कंपनी ने सितंबर में कुल 13,528 यूनिट्स की बिक्री की पिछले साल के इसी महीने की बिक्री की बात करें तो सितंबर 2022 में इसकी कुल 9299 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस कार ने साल दर साल 45 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है।

- पिछले महीने यानी सितंबर 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार की लिस्ट में महिंद्रा स्कॉर्पियो (महिंद्रा स्कॉर्पियो) दूसरे नंबर पर थी। कंपनी ने सितंबर में कुल 11,846 यूनिट्स की बिक्री की पिछले साल इसी महीने में बिक्री की बात करें तो सितंबर 2022 में इसकी कुल 9,536 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस कार ने साल दर साल 24 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है।

- पिछले महीने सितंबर 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार की लिस्ट में Mahindra बोलेरो (महिंद्रा बोलेरो) तीसरे नंबर पर थी। कंपनी ने सितंबर में कुल 9,519 यूनिट्स की बिक्री की पिछले साल इसी महीने में बिक्री की बात करें तो सितंबर 2022 में इसकी कुल 8,108 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस कार ने साल दर साल 17 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।

- पिछले महीने, सितंबर 2023 में, टोयोटा इनोवा सूची में चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर थी। कंपनी ने सितंबर 2023 में कुल 8,900 यूनिट्स की बिक्री की। अगर पिछले साल के इसी महीने की बिक्री की बात करें तो सितंबर में कुल 7,282 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस कार ने साल दर साल 22 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।

- पिछले महीने सितंबर 2023 में महिंद्रा एक्सयूवी700 (Mahindra XUV700) लिस्ट में पांचवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार थी। कंपनी ने सितंबर में कुल 8,555 यूनिट्स की बिक्री की पिछले साल इसी महीने में बिक्री की बात करें तो सितंबर 2022 में इसकी कुल 6,063 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस कार ने साल दर साल 41 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है।