Khelorajasthan

DA Hike: जुलाई 2025 से DA/DR में कितनी होगी बढ़ोतरी? जानिए CPI-IW डेटा, कर्मचारी संगठन की मांग  

DA/DR: केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में संभावित बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार है
 
DA Hike

DA Hike: केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में संभावित बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार है। इस बार यह वृद्धि सातवें वेतन आयोग के कार्यकाल की आखिरी बढ़ोतरी होगी, क्योंकि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें जनवरी 2026 से लागू की जानी हैं। अभी तक CPI-IW के अनुसार DA/DR की दर 55% पर पहुंच चुकी है। लेकिन मई और जून 2025 के आंकड़ों का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद जुलाई में अंतिम दरों की घोषणा होगी।

 DA/DR की गणना कैसे होती है?

DA/DR की गणना CPI-IW (औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) के 12 महीनों के औसत के आधार पर होती है। इस सूचकांक को श्रम ब्यूरो, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा 88 औद्योगिक केंद्रों के 317 बाजारों से एकत्र खुदरा मूल्यों पर आधारित किया जाता है।

CPI-IW आंकड़े (मई 2024 से अप्रैल 2025 तक)

माह          CPI-IW सूचकांक
मई 2024          139.9
जून 2024         141.4
जुलाई 2024      142.7
अगस्त 2024     142.6
सितंबर 2024    143.3
अक्तूबर 2024   144.5
नवंबर 2024      144.5
दिसंबर 2024    143.7
जनवरी 2025    143.2
फरवरी 2025    142.8
मार्च 2025        143.0
अप्रैल 2025      143.5

दो से तीन प्रतिशत वृद्धि का अनुमान 

विश्लेषकों के अनुसार, यदि मई-जून 2025 के CPI-IW आंकड़ों में कोई बड़ा उछाल नहीं आता, तो जुलाई से DA/DR की दर 2% से 3% के बीच ही बढ़ने की संभावना है। यह वृद्धि मुद्रास्फीति दर में गिरावट, CPI-IW में सीमित वृद्धि, दिसंबर 2024 में 0.8 अंक की गिरावट जैसे कारणों पर निर्भर करती है। 

कर्मचारी संगठनों की मांग 

DA की गणना हर तीन महीने में हो, न कि छह महीने में। प्वाइंट-टू-प्वाइंट DA मिले, जैसे कि बैंकों और LIC कर्मचारियों को मिलता है। अलग उपभोक्ता मूल्य सूचकांक बनाया जाए सिर्फ केंद्रीय कर्मचारियों के लिए। DA में राउंडिंग ऑफ खत्म हो, जैसे 42.90% के लिए 43% मिले न कि 42%। 17 जनवरी 2025 को कॉन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लाइज एंड वर्कर्स ने कैबिनेट सचिव को पत्र भेजकर ये मांगें रखी थीं।

आठवां वेतन आयोग ?

सरकार ने 8वें वेतन आयोग का गठन पहले ही कर दिया है, लेकिन चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति अब तक नहीं हो पाई है। इसकी सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होनी हैं। इसलिए जुलाई 2025 की DA/DR वृद्धि को 7वें वेतन आयोग की अंतिम वृद्धि माना जा रहा है।