iPhone 16 खरीदना का यह तगड़ा मौका न चूकें! मिल रहा हजारों रुपये का डिस्काउंट
iPhone 16: लेटेस्ट iPhone 16 मॉडल में भी Apple ने डिजाइन एलिमेंट्स में इसी तरह के बदलाव किए हैं और इसके रियर पैनल पर वर्टिकल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें विशेष एप्पल इंटेलिजेंस (एआई) सुविधाओं का समर्थन है, इसलिए यह टेक्स्ट फॉर्मेटिंग और फोटो संपादन जैसे कार्य कर सकता है। डिवाइस में विशेष कैमरा संवर्द्धन भी दिया गया है।
भारतीय बाजार में iPhone 16 के 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट को 79,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर यह 10,000 रुपये की छूट के बाद 69,999 रुपये में लिस्टेड है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलता है।
ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड या ईएमआई लेनदेन के माध्यम से भुगतान करके 10 प्रतिशत तक की छूट भी प्राप्त कर सकते हैं। ग्राहक अपने पुराने फोन के बदले भुगतान शर्तों पर एक्सचेंज छूट का लाभ उठा सकते हैं। पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन के आधार पर अधिकतम 38,150 रुपये की छूट दी जा रही है।
दमदार परफॉर्मेंस की बात करें तो iPhone 16 में A18 चिपसेट मिलता है और यह 6-कोर प्रोसेसर बेहतरीन मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस देता है। डिवाइस में 6.1 इंच का सुपर रेशियोना एक्सडीआर डिस्प्ले है और यह एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसमें रियर पैनल पर 48MP प्राइमरी और 12MP सेकेंडरी सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप है और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
