नया राशन कार्ड बनवाने के लिए मत भागो यहाँ से वहाँ! घर बैठे यूं करो आवेदन, झट से बनेगा काम, समझें पूरी प्रक्रिया
Ration Card News: राशन कार्ड एक अहम सरकारी दस्तावेज है, जो नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में मदद करता है। खासकर, मुफ्त अनाज योजना के तहत राशन कार्ड का उपयोग महत्वपूर्ण है। यदि आपने अभी तक राशन कार्ड में अपना नाम नहीं जुड़वाया है, तो यहां जानें कि आप इसे कैसे कर सकते हैं।
कार्ड प्रोसेसिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज़
नया राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया थोड़ी लंबी है। इसके लिए मुखिया महिला का फोटो, पति-पत्नी का आधार कार्ड, बच्चों का आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड की एनओसी, पति-पत्नी का पहचान पत्र, मुखिया महिला के बैंक दस्तावेज और ग्राम सेवकों के मुहर-हस्ताक्षर सहित पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र आवश्यक है।
नाम जोड़ने के लिए आवश्यक दस्तावेज़
नए राशन कार्ड जारी होने के बाद नए सदस्यों के नाम भी जोड़े जाते हैं। छोटे बच्चों और नवविवाहितों के नाम जोड़े जा रहे हैं। इसके लिए राशन कार्ड के साथ फोटो, विवाहित महिला का नाम डालने के लिए विवाह प्रमाण पत्र, बच्चों का नाम डालने के लिए आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड के साथ राशन कार्ड व आधार कार्ड की प्रति आवश्यक है। पात्र व्यक्ति इन दस्तावेजों को ई-मित्र पर अपलोड करके अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
नाम हटाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
अब सरकार ने मुफ्त खाद्यान्न योजना से अपात्र परिवारों के नाम हटा दिए हैं। इस उद्देश्य से ‘गिव अप’ अभियान शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से परिवार या अपात्र सदस्य स्वयं अपना नाम मुफ्त खाद्यान्न योजना से हटा सकते हैं। इसके लिए मुख्य राशन कार्ड के साथ फोटो, राशन कार्ड के साथ आधार कार्ड, विवाह प्रमाण पत्र या जिस व्यक्ति का नाम हटाना है उसका आधार कार्ड तथा ग्राम सेवक के मुहर-हस्ताक्षर सहित पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र आवश्यक है।
