Gold Price Today: सोना खरीदना हुआ खड़ा पहाड़ चढ़ना! आज सोने चांदी के दाम जान पेरों तले की जमीन खिसक जाएगी
Gold Price Today: अंतर्राष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। 21 फरवरी 2025 को यूपी के वाराणसी में सर्राफा बाजार खुलते ही सोने की कीमतों में 400 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई। वहीं चांदी के दामों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। आइए, जानते हैं आज के ताजा सोने और चांदी के दाम क्या हैं।
सोने की कीमतों में बढ़ोतरी
सोने की कीमतें पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रही हैं। 21 फरवरी को 24 कैरेट सोने की कीमत 400 रुपये बढ़कर 88,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इससे पहले 20 फरवरी को सोने की कीमत 87,800 रुपये थी। इसके अलावा, 22 कैरेट सोने की कीमत भी 400 रुपये बढ़ने के बाद 80,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
480 रुपये महंगा हुआ 18 कैरेट सोना
चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं
चांदी की कीमत में शुक्रवार को कोई बदलाव नहीं हुआ। चांदी का भाव ₹100,400 प्रति किलो पर स्थिर रहा, जो 20 फरवरी को भी यही था। चांदी की कीमतें सोने की तुलना में कम उतार-चढ़ाव दिखाती हैं, लेकिन सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतें भी वैश्विक बाजार के रुझान से प्रभावित होती हैं।
सोने की खरीदारी से पहले क्या ध्यान रखें
सोने की शुद्धता और उसकी गुणवत्ता की जांच करना बेहद जरूरी है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। जब भी सोने की खरीदारी करें, तो सुनिश्चित करें कि वह हॉलमार्क (सर्टिफाइड) हो। हॉलमार्क न होने पर सोने की गुणवत्ता और शुद्धता पर संदेह हो सकता है।
सोने की कीमतों का रिकॉर्ड स्तर
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक विजय तिवारी के अनुसार, फरवरी महीने में सोने की कीमतें उच्चतम स्तर की ओर बढ़ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उम्मीद है कि सोने की कीमत जल्द ही 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर सकती है। जनवरी महीने से अब तक सोने की कीमतों में लगभग ₹10,000 का इजाफा हो चुका है।
