Gold Price Today: सोने की खरीददारी का बना रहे हो प्लान? तो जान लो आज के ताजे दाम, यहाँ से करो चेक
Gold Price Today: सोने की कीमतें आज नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही हैं। हाल के दिनों में सोने की कीमत में तेजी से वृद्धि हुई है, जिससे इसे खरीदना एक चुनौती बन गया है। 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमत में विशेष रूप से तेजी से वृद्धि हुई।
पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेट सोने की कीमत में 1700 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 22 कैरेट सोना 1550 रुपये महंगा हुआ है। मौजूदा कीमतों की बात करें तो रविवार 23 फरवरी को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 87920 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
अन्य बहुमूल्य धातु चांदी की कीमतें पिछले सप्ताह उतार-चढ़ाव देखने के बाद अंततः पिछले सप्ताह के स्तर पर बनी रहीं। 23 अप्रैल को चांदी का भाव 100500 रुपए प्रति किलोग्राम है। शुक्रवार 21 फरवरी को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत भी 300 रुपये गिरकर 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
