Hero HF Deluxe ने निकाला शानदार ऑफर, इतनी कम कीमत मे घर ले जाये बाइक, देखे पूरी डिटेल्स
Hero HF Deluxe : हीरो मोटोकॉर्प को देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी माना जाता है। कंपनी की बाइक हीरो एचएफ डीलक्स का आकर्षक लुक हर किसी को आकर्षित करता है। यह कम्यूटर बाइक सेगमेंट में काफी लोकप्रिय है। इस बाइक को कंपनी ने खासतौर पर बजट सेगमेंट के ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसमें आधुनिक फीचर्स के साथ ज्यादा माइलेज भी मिलता है।
बाइक में सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है
कंपनी की कम्यूटर सेगमेंट की बाइक हीरो एचएफ डीलक्स में एयर-कूल्ड तकनीक पर आधारित 97.2 सीसी सिंगल सिलेंडर इंजन है। यह इंजन 8000 RPM पर 8.02 Ps की अधिकतम पावर और 6000 RPM पर 8.05 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के दोनों पहिए ड्रम ब्रेक के कॉम्बिनेशन के साथ आते हैं।
इतना माइलेज दे सकता है
यह बाइक प्रति लीटर में 82.6 किमी तक का माइलेज दे सकती है। हीरो एचएफ डीलक्स बाइक की कीमत 59,998 रुपये से 69,768 रुपये तक है। हालांकि आप चाहें तो इस बाइक को काफी कम कीमत में खरीदकर घर ला सकते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कई ऑनलाइन सेकेंड हैंड टू व्हीलर ट्रेडिंग वेबसाइट मौजूद हैं जो इस बाइक के पुराने मॉडल को काफी कम कीमत पर बेच रही हैं।
क्विकर वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है
हीरो एचएफ डीलक्स 2014 मॉडल क्विकर वेबसाइट पर बेचा जा रहा है। इस बाइक का रखरखाव काफी अच्छे से किया गया है और यह 38,000 किलोमीटर तक चली है। अगर आप इस बाइक को कम बजट में खरीदना चाहते हैं तो यहां यह आपको 22,000 रुपये में उपलब्ध हो जाएगी। आप हीरो एचएफ डीलक्स बाइक को ओएलएक्स वेबसाइट से भी खरीद कर घर ला सकते हैं। 2017 मॉडल यह बाइक काफी अच्छी कंडीशन में है और अब तक कुल 40,237 किलोमीटर चल चुकी है। यहां आपको इसके लिए 25,000 रुपये चुकाने होंगे.
