Khelorajasthan

एडवांस फीचर के साथ मार्केट मे आएगा Honda Activa Electric, 260 किमी की रेंज के साथ देखे कीमत

 
Honda Electric Activa :

Honda Electric Activa : आज भारत में दोपहिया वाहन तेजी से बिक रहे हैं। हालांकि, लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं। यही कारण है कि दोपहिया वाहन निर्माता अब अपने वाहनों के इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च कर रहे हैं। इसी क्रम में होंडा भी अब अपने एक्टिवा स्कूटर का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करने जा रही है।

इस तारिख की हुई घोषणा

लोग अब नए इलेक्ट्रिक एक्टिवा स्कूटर की डिमांड कर रहे हैं। कंपनी ने इसके लिए जनवरी 2024 तय की है। ऐसे में कंपनी इस महीने किसी भी दिन अपना स्कूटर लॉन्च कर सकती है। आप जानते ही होंगे कि होंडा के दोपहिया वाहन काफी अच्छे और दमदार होते हैं। इसीलिए लोग अब एक्टिवा स्कूटर के इलेक्ट्रिक वर्जन की मांग कर रहे हैं।

यह मिलेंगे फीचर्स

नया इलेक्ट्रिक एक्टिवा स्कूटर आपको कई एडवांस फीचर्स देगा। ऐसा कहा जा रहा है कि यह आपको पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर प्रदान करेगा। यह आपको स्कूटर की रेंज, बैटरी हेल्थ और सर्विसिंग के बारे में अपडेट रखेगा। यह आपको डिजिटल स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी देगा। कहा जा रहा है कि यह स्कूटर आपको 150 से 180 किलोमीटर तक का रेंज देगा।

आपको बता दें कि कंपनी ने अभी इस होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसकी कीमत करीब 1.5 लाख रुपये होने का अनुमान है. लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला वीडा वी1, ओला एस1, एथर 450x और बजाज चेतक से होगा।